Video

महिला T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार चैंपियन

महिला T20 वर्ल्ड कप
ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार चैंपियन
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने सातवीं बार महिला टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. रविवार को ऐतिहासिक लॉर्ड्स, लंदन में खेले गए ख़िताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बड़े आसानी से 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर इंग्लैंड को बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया. इंग्लैंड की बैटर ऑस्ट्रेलियाई  गेंदबाज़ों की सटीक गेंदबाज़ी के समक्ष खुलकर बल्लेबाज़ी नहीं कर पाई और पूरी टीम चार विकेट पर 150 रन ही बना सकी. कप्तान नैटली सिवर-ब्रंट ने नाबाद 58 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. फ्रेया कैंप ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया. ऑस्ट्रेलिया की ओर से किम गार्थ  लूसी हैमिल्टन, सोफ़ी मोलिन्यू और एनाबेल सदरलैंड ने 1-1 विकेट लिए.
जीत के लिए मिले 151 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया टीम ने बड़े आसानी से 18वें  ओवर की पहली गेंद पर मात्र तीन विकेट होकर हासिल कर लिया. विकेटकीपर बैटर बेथ मूनी ने 64 रनों की आक्रामक अर्धशतकीय पारी खेली. फ़ीबी  लिचफ़ील्ड ने 48 रनों की महत्वपूर्ण और निर्णायक पारी खेली. बेथ मूनी को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ का पुरस्कार दिया गया.

  • Latest News

Latest Video See all
Loading video...